शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

मुंबई। विदेशी कोषों के निरंतर बहिर्वाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के फिसलने के साथ सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.60 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,234.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 49.15 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,662.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद पावरग्रिड, कोटक बैंक, मारुति, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू