लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

मुंबई। नरम वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 246.16 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 49,338 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 67.65 अंक यानी 0.46 प्रतिशत फिसलकर 14,527.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। कारोबारियों ने कहा कि उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से सूचकांक में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: फिच रेटिंग्स का अनुमान, वित्तवर्ष 2021-22 में 11 फीसदी वृद्धि दर्ज करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि फिलहाल घरेलू बाजार उत्साहजनक नहीं लग रहे हैं। एशियाई बाजार कारोबार के दौरान मिश्रित चल रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की गिरावट में थे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में चल रहा था। इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56.24 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर