लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का;निफ्टी भी नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

मुंबई। विदेशी फंड के लगातार बहिर्वाह और एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी ट्विन्स, इंफोसिस और मारुति जैसी कंपनियों के शेयर में गिरावट से शुरूआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 225 अंक लुढ़क गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 225.04 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट लेकर 58,419.78 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 69.55 अंक या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,446.75 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज, मारुति और एचडीएफसी के शेयर भी शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट में रहे। वही दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावरग्रिड, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में वृद्धि देखी गई।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant