सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

मुंबई। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 127 अंक की तेजी आयी। वाहन, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में शेयर बाजार मजबूत हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 252.63 अंक ऊपर चला गया था, लेकिन बाद में यह नीचे आया और अंत में 127.01 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,685.50 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,930.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में मारुति सुजुकी रही। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और एनटीपीसी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर