By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2020
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया।वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स 149 अंक टूटकर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 148.82 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,558.49 पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,896.45 अंक पर बंद हुआ।