RBI नतीजों के बाद शेयर बाजार लाल निशआन पर, सेंसेक्स 215 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ अपने नरम रुख को कायम रखने की घोषणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 215 अंक टूट गया। उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस-फ्यूचर समूह के सौदे में अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया है। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। साथ ही एचडीएफसी तथा एसबीआई के शेयर भी नुकसान में रहे, जिससे बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.12 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 54,277.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंक या 0.35 प्रतिशत टूटकर 16,238.20 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.07 प्रतिशत टूट गया।

इसे भी पढ़ें: चालू खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर! RBI ने नए नियमों को लागू करने के लिए जारी की गाइडलाइंस

हालांकि, केंद्रीय बैंक ने अपने खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत कर दिया है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘स्थिर रुख के साथ खुलने के साथरिजर्व बैंक की मौद्रिक घोषणा के बाद बाजार नकारात्मक दायरे में चले गए। एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।’’ रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू बाजार सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हुए। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में बड़ी गिरावट की वजह से बाजार नीचे आ गए। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के नतीजे उम्मीद के अनुरूप रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत तक चढ़ गए। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और द. कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। हालांकि, जापान के निक्की में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 74.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 719.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

बदला Delhi-NCR का मौसम, आसमान हुआ गहरा! IMD ने जारी किया Red Alert, रहें सावधान

Sunjay Kapur Property Case | करिश्मा कपूर के बच्चों की बड़ी जीत, प्रिया कपूर के लिए संपत्ति के हस्तांतरण पर पाबंदी, विदेशी खातों पर भी रोक!

Michael Jackson Biopic | विवादों के बावजूद Michael ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, फिल्म की सफलता के 5 मुख्य कारण

Counting Day पर खेल का डर? CM Stalin ने DMK नेताओं को किया हाई अलर्ट, दिए ये खास निर्देश