शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा, बैंक शेयरों में भी आई तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

मुंबई। स्थानीय शयेर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद बुधवार को फिर तेजी रही। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों की अच्छी मांग के साथ बाजार में मजबूती आयी। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 290.36 अंक यानी 0.86 प्रतिशत मजबूत होकर 34,247.05 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.50 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,116.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा और इसमें 7.93 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और एसबीआई में तेजी रही। वहीं दूसरी तरफ हीरो मोटो कार्प, टाटा स्टील, बजाज ऑटो और ओएनजीसी में 3.92 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में