बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा;निफ्टी 11,600 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

मुंबई।डेरिवेटिव बाजार में मासिक सौदे काटने से पहले वित्तीय शेयरों में बढ़त और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते गुरुवार को बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा का उछाल आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 39,310.37 के उच्च स्तर को छूने के बाद 200.06 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,273.98 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 52.75 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 11,602.35 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। बढ़त के लिहाज से इसके बाद एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और एशियन पेंट्स रहे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एचयूएल और एनटीपीसी में गिरावट हुई।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!