खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 496 अंक टूटा, निफ्टी में 144 अंक की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

मुंबई।कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिला। इस दौरान विदेशी कोषों की भारी बिकवाली के चलते इंफोसिस और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 495.77 अंक गिरकर 56,860.84 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 144.15 अंक टूटकर 17,056.65 पर आ गया। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, मारुति और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और एचडीएफसी में तेजी देखने को मिली। अन्य एशियाई बाजार दोपहर के सौदों में मिलेजुले रुख के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान तोक्यो और सोल में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई, जबकि हांगकांग और शंघाई में मामूली वृद्धि हुई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 105.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,174.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Honey De-tan Scrub: चेहरे पर जमी Tanning की अब छुट्टी, शहद का यह Homemade Scrub देगा Glowing Skin

कांग्रेस सांसद Manickam Tagore का BJP पर हमला, यह चुनाव Tamil Nadu को RSS से बचाने के लिए है

Middle East का मशहूर Dessert कुनाफा घर पर बनाएं, ये Viral Recipe इफ्तार और पार्टियों की बनेगी जान

Farooq Abdullah Attack पर डिप्टी CM का बड़ा सवाल- Jammu में वो सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या?