Stock Market Crash: शेयर मार्केट में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 1100 अंक की आई गिरावट

By रितिका कमठान | Dec 19, 2024

अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट बुधवार को देखने को मिली है, जिसका असर है भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ने लगा है। भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक नीचे गिर गया है। बुधवार रात को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल बैंक ने रीड में कटौती का ऐलान किया है जिसके बाद शेयर बाजार में यह गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी हो रहा है और सेंसेक्स लुढ़क गया है। सेंसेक्स में 1100 और निफ्टी में 400 अंक की गिरावट देखने को मिली है।

वहीं एनएसई निफ्टी 328.55 अंक फिसलकर 23,870.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

गौरतलब है कि अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,316.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

प्रमुख खबरें

Sanitation Workers Protest | जंतर-मंतर पर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन: सेप्टिक टैंक से होने वाली मौतों पर फूटा गुस्सा, पुनर्वास कानून लागू करने की मांग

Malaika Arora ने चप्पल पहनकर की नई Thar Roxx की पूजा, रिवीलिंग कपड़ों पर भड़के यूजर्स

Kajol Birthday: 52 की हुईं बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस, जानें बेखुदी से OTT डेब्यू तक का शानदार Cinematic Journey

Iran से संघर्ष के चलते अमेरिका की अत्याधुनिक Missiles लगभग खत्म, खाली मिसाइल भंडार देखकर Trump परेशान