शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,800 से नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

मुंबई। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 440.84 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 49,695.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 116.05 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 14,729.05 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की कमजोरी एचडीएफसी में आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और कोटक बैंक भी लाल निशान में थे।

इसे भी पढ़ें: ग्रोफर्स अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी

सरी ओर बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और मारुति बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,128.08 अंक या 2.30 प्रतिशत बढ़कर 50,136.58 अंक पर और निफ्टी लगभग दो सप्ताह के ऊपरी स्तर 14,845.10 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 769.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 64.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती