By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्कता के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 536.30 अंक टूटकर 72,583.86 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 200.10 अंक फिसलकर 22,402.80 अंक पर आ गया।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 887.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
सेंसेक्स शुक्रवार को 125.56 अंक और निफ्टी 87.65 अंक टूटकर बंद हुआ था।