सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिरा, निफ्टी में भी सुस्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2019

मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच एचडीएफसी रिलायंस , आईटीसी , एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 142 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 142.41 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 40,105.82 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 47.90 अंक यानी 0.40 प्रतिशत घटकर 11,869.30 अंक पर चल रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल , एचसीएल टेक , आईटीसी , एक्सिस बैंक , बजाज ऑटो , एचडीएफसी , एचडीएफसी बैंक , टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.65 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वहीं , सन फार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा पांच प्रतिशत तक की तेजी आई। इसके अलावा , टेक महिंद्रा , येस बैंक , इंफोसिस , वेदांता , महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर 1.13 प्रतिशत तक बढ़ गए। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 473.17 करोड़ रुपये की खरीदी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,593.71 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश