तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 407 अंक टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2022

मुंबई। शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी के बाद मंगलवार को गिरावट आई और इंफोसिस, टीसीएस तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों के नुकसान में कारोबार करने से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 407 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 406.66 अंक की गिरावट के साथ 55,519.08 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 119.4 अंक गिरकर 16,542 पर आ गया। सेंसेक्स में टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, सन फार्मा, आरआईएल और कोटक महिंद्रा बैंक शुरुआती कारोबार में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन