शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 12,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ खुला। वहीं निफ्टी फिर से 12,000 अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर खुला और जल्द ही इसमें और तेजी देखी गयी। सुबह सवा दस बजे यह 202.56 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 40,991.94 पर था।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा

ब्रोकरों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपये की मजबूती और अन्य एशियाई बाजारों में सुधार का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। इसके अलावा घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़ों के सकारात्मक रहने का असर भी बाजार की धारणा पर पड़ा है। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 366.21 करोड़ रुपये की लिवाली की।

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद