शेयर बाजार में रोनक, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 9,100 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

मुंबई।वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंकों से अधिक की तेजी हुई। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स ने शुरुआती सत्र में 31,086.70 के उच्च स्तर को छुआ, जिसके बाद सूचकांक 373.67 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 31,046.26 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 108.70 अंक या 1.20 प्रतिशत बढ़कर 9,147.95 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी आईटीसी में हुई।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी में भी बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प और इंफोसिस में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार के पिछले सत्र में 260.31 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 30,672.59 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 67 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 9,039.25 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में 1,353.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बाजार सोमवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर बंद थे।

प्रमुख खबरें

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग

अब नहीं पनपेंगे माओवादी: जरा याद इन्हें भी कर लो

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह