Share Market: शेयर बाजार में मजबूती, Sensex में 150 अंकों की बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

मुंबई। अमेरिका के फेडरल रिजर्व के ब्याज दर स्थिर रखने तथा अगले साल रुख उदार रखने का संकेत देने के बाद एशियाई बाजारों में तेजी रही। इसके कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक की मजबूती में रहा। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,562.32 अंक पर चल रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 47.60 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,957.75 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक में सर्वाधिक 4.32 प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, वेदांता, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा का स्थान रहा। इनसे इतर ओएनजीसी, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी गिरावट में चल रही थीं। बुधवार को सेंसेक्स 172.69 अंक तथा निफ्टी 53.35 अंक की तेजी में रहा था।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70 अंक टूटा

कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों के संकेतों से निवेशकों की धारणा को बल मिला। अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर स्थिर रखने तथा अगले साल रुख उदार रखने के संकेत देने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को एफपीआई ने 605.41 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इस बीच कच्चा तेल का वायदा 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 64 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया