हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई इतने अंकों की छलांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

मुंबई।  वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से स्थानीय शेयर बाजारों में भी मंगलवार को तेजी का रुख रहा। इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त से कारोबार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 274.03 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 50,669.11 अंक और व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 75.10 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 15,004.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स सबसे अधिक लाभ में रहा। इसमें करीब दो प्रतिशत की वृद्धि रही। इसके बाद टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिन्द्र एण्ड महिन्द्रा में बढ़त रही। इसके विपरीत बजाज आटो, एनटीपीसी और स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। गत दिवस कारोबार की समाप्ति पर बीएसई सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.78 प्रतिशत गिरकर 50,395.08 अंक और एनएसई का निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 प्रतिशत गिरकर 14,929.50 अंक पर बंद हुआ था।सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में 1,101.35 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

प्रमुख खबरें

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी