RBI की घोषणा के बाद शेयर बाजार में आई चमक, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

मुंबई। रिजर्व बैंक के लगातार चौभी बार नीतिगत दरों में बदलाव नहीं करने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नये उच्च स्तर पर पहुंच गये। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 51 हजार अंक के स्तर को छूने के बाद 216.47 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,830.76 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 73.30 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,968.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक समेत 22 कंपनियों के शेयर बढ़त में चल रहे थे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 358.54 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की बढ़त लेकर 50,614.29 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट