शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 100 अंक मजबूत, निफ्टी 15,200 के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

मुंबई। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक बढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 125.76 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 50,763.29 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 25.75 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,234.20 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई।

इसे भी पढ़ें: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज का क्या है भाव?

इसके अलावा सन फार्मा, एमएंडएम, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और एशियन पेंट्स भी तेजी वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और कोटक बैंक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.37 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,637.53 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 10.75 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 15,208.45 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 959.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और तोक्यो में मध्य सत्र के दौरान तेजी थी, जबकि सियोल लाल रंग में था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Oscars 2026: Hollywood की सबसे बड़ी रात की तैयारी, नॉमिनीज़, प्रेजेंटर्स और लाइव टेलीकास्ट, जानें भारत में कब और कहाँ देखें | 98th Academy Awards

Farooq Abdullah Attack पर BJD का बड़ा बयान, सस्मित पात्रा बोले- यह एक गंभीर Security Lapse है

World Para Athletics Grand Prix 2026: सुमित अंतिल ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

Bank Fraud करने वालों पर ED का हंटर, Hyderabad में 35 करोड़ की जमीन और फ्लैट कुर्क