शुरुआती कारोबार में तेजी सेंसेक्स 382 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 382.43 अंक की मजबूती के साथ शुरुआती कारोबार में ही 59,343.03 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 98.45 अंक की बढ़त के साथ 17,585.40 अंक पर पहुंच गया।

एशिया के अन्य बाजारों में सोल और टोक्यो के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत बढ़कर 90.56 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से बिकवाली का सिलसिला जारी रखा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा