शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 228 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 52,600.69 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.50 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,762.10 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: जियो ने अप्रैल में 47 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, वोडाफोन आइडिया ने 18 लाख कनेक्शन गंवाए

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एचयूएल में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 13.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,372.69 पर, और निफ्टी 2.80 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 15,692.60 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 745.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत बढ़कर 75.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज