कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स 638 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 अंक से नीचे फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 638 अंक से अधिक का गोता लगाकर बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 638.11 अंक यानी 1.11 प्रतिशत टूटकर 56,788.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 743.52 अंक तक नीचे चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,887.35 अंक पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने अमेरिकी निवेशकों को तेल-गैस क्षेत्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और विप्रो लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। यूरोप में ऊर्जा की भारी किल्लत को लेकर चेतावनी के बीच तेल के दाम में तीन डॉलर प्रति बैरल से अधिक की वृद्धि के साथ शेयर बाजार में गिरावट आई। 

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान