सेंसेक्स में हल्की बढ़त, टीसीएस में दो प्रतिशत से अधिक गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

मुंबई। आरआईएल, एल एंड टी और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल के दम पर देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में दो दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया और बंबई शेयर बाजार का 30 बड़े शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 10 अंक की नाम मात्र की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स दिन में 378 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: 10.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की नाम मात्र की बढ़त के साथ38,730.82 अंक टिका। सेंसेक्स नीचे में 38,435.87 और ऊपर में 38,814.23 अंक तक गया था। हालांकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 2.70 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे आ कर11,555.90 पर बंद हुआ। निफ्टी चार दिन से गिर रहा है। यह दिन में 11,461.00-11,582.55 के दायरे में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में फाइनेंस, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एल एंड टी,आरआईएल और भारती एयरटेल में 5.60 प्रतिशत लाभ में रहा। टीसीएस के तिमाही परिणाम जारी किये जाने से इसका शेयर 2.05 प्रतिशत तक गिर गया। इस दिग्गज आईटी कंपनी के कारोबार के तिमाही आंकड़े मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आने थे। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय कारोबारी यूएई का स्थायी निवास पाने वाला पहला विदेशी बना

क्षेत्रवार टिकाऊ उपभोग से जुड़ी कंपनियों के शेयर सबसे अधिक 6.76 प्रतिशत तक गिरे। इसके बाद सूचना-प्रौद्योगिकी और दैनिक उपयोग की वस्तु बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में 0.98 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों के मुताबिक ऊर्जा, तेल एवं गैस और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में उछाल से घरेलू शेयर बाजारों को फिर से बढ़त हासिल करने में मदद मिली। वहीं अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हांग सेंग और कोस्पी गिरावट के साथ जबकि निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा बाजार में 0.39 प्रतिशत चढ़ कर 64.36 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक