सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 81.5 अंक की बढ़त के साथ 25,679.15 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में 4.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी लाभ में रहे। हालांकि पावर ग्रिड, इटर्नल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। गुरु नानक जयंती के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता