नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

मुंबई। केंद्रीय बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद को लेकर सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार अब तक के सबसे उच्च स्तरों पर पहुंच गए। बीएसई का सेंसेक्स 553 अंक एवं एनएसई का निफ्टी 166 अंक की उछाल के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक दिन के कारोबार में एक समय में 40,308.90 अंक पर पहुंच गया था। हालांकि, बाजार बंद होने के समय 553.42 अंक के भारी उछाल के साथ 40,267.62 अंक पर रहा। वहीं एनएसई का निफ्टी भी दिन के कारोबार में एक समय अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर 12,103.05 अंक पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में 165.75 अंक यानी 1.39 प्रतिशत चढ़कर 12,088.55 अंकों पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: ग्राहक की सहमति से केवाईसी के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं बैंक: रिजर्व बैंक

विशेषज्ञों का मानना है कि बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बार आरबीआई नीतिगत दरों में कटौती कर सकता है। इस बात की उम्मीद है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बृहस्पतिवार को अपनी द्विमासिक नीतियों की घोषणा कर सकती है। केंद्रीय बैंक ने पिछले दो बार में रेपो दर में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती की है। कारोबारियों ने कहा कि रुपये के मजबूत होने का सकारात्मक असर निवेशकों की धारणा पर देखने को मिला। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 38 पैसे मजबूत होकर 69.32 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इसी बीच एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला, वहीं यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला