बाजार में लगातार आठवें दिन रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2022

मुंबई। वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के समर्थन के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार को दोनों प्रमुख सूचकांक नए रिकॉर्ड स्तर पर जाकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 63,284.19 अंक पर पहुंच गया जो इसका नया रिकॉर्ड है। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 483.42 अंक बढ़कर 63,583.07 अंक की ऊंचाई तक भी पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई के सूचकांक निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के 18,812.50 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: बजाज ऑटो की बिक्री नवंबर में 19 फीसदी घटी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो ने लाभ दर्ज किया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में सोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग सभी के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के सत्र में काफी हद तक सकारात्मक दिशा देखी जा रही थी। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद