By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख के कारण घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 788.52 अंक टूटकर 76,155.76 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 269 अंक की गिरावट के साथ 23,786.80 पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत चढ़कर 95.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,143.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स मंगलवार को 12.99 अंक और निफ्टी 24.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।