कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव से सेंसेक्स 121 अंक टूटा, निफ्टी 24,027 पर आया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

मुंबई, एक सितंबर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.48 अंक टूटकर 76,835.79 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 52.6 अंक की गिरावट के साथ 24,027.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 7,985.88 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की। सेंसेक्स सोमवार को 307.24 अंक और निफ्टी 95.25 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा