सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर चिंताओं के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170.66 अंक की गिरावट के साथ 83,262.23 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 53.75 अंक फिसलकर 25,407.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

ट्रेंट, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 760.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi

Sanjay Manjrekar ने ICC और BCCI को घेरा: Jaiswal और Suryavanshi के बर्ताव पर दी कड़ी चेतावनी

Delhi Lakshmi Yojana: महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे 2500 रुपये

Purple Style Labs IPO का प्राइस बैंड 546-575 रुपये तय, 31 अगस्त को खुलेगा इश्यू