सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स 252.97 अंक की गिरावट के साथ 82,277.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 67.6 अंक फिसलकर 24,994.50 अंक पर आ गया।

एशियाई बाजारों में शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 तथा नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अधिकतर अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने CM Samrat Choudhary को दी बधाई, पूछा- 21 साल के NDA राज में Bihar पिछड़ा क्यों?

Delimitation पर भड़के CM Stalin, बोले- South India के साथ ऐतिहासिक अन्याय, परिणाम भुगतने होंगे

Nirai Mata Temple: Chhattisgarh का रहस्यमयी Nirai Mata मंदिर, साल में 5 घंटे खुलता है, खुद जलती है Divine Light

Viktor Axelsen ने महज 32 साल की उम्र में लिया संन्यास, दो बार ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं