शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स 31 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 50,363 पर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

मुंबई। स्थानीय बाजारों में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान खासकर वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नरमी देखने को मिली। कारोबारियों ने कहा कि रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली के चलते भी बाजार पर दबाव बढ़ा। बीएसई सेंसेक्स 31.12 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,363.96 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 19.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,910.45 पर आ गया। इस तरह बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई।

इसे भी पढ़ें: टाटा की इस कंपनी में अपनी 16.12 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

इस दौरान बीएससी बैंकेक्स, फाइनैंस, धातु, रियल्टी और पूंजीगत वस्तुओं में 1.03 प्रतिशत तक की गिरावट हुई, जबकि आईटी, टेक, दूरसंचार और एफएमसीजी बढ़त के साथ बंद हुए। व्यापक आधार वाले बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। एशिया में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 67.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

प्रमुख खबरें

डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का झंझट छोड़ रहे युवा, Unpolished Look वाला ये नया ट्रेंड क्यों हो रहा वायरल?

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क

PM Modi के 76th Birthday पर CM Vijay का संदेश, बोले- Strong India के लिए कर रहे हैं काम