आईटी, वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स, निफ्टी में रही मामूली गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच वित्तीय और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली होने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 30.81 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,191.29 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह एक समय 370.95 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 57,851.15 तक टूट गया था। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 17.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 17,314.65 पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: ब्याज अनुदान योजना: दीर्घकालिक कृषि सहकारी लोन पर ब्याज सब्सिडी

रोजगार में अनुमान से अधिक कमी से बाजार में गिरावट आ सकती है, क्योंकि ऐसे में फेडरल रिजर्व मुद्रास्फीति को काबू में करने पर अधिक जोर देगा। नायर ने कहा कि तेल निर्यातक संगठन ओपेक और सहयोगी देशों द्वारा आपूर्ति में कटौती की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि जारी है। दूसरी ओर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तीखी टिप्पणियों से डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजारों में हालिया तेजी थम गई है और किसी भी बड़े घटनाक्रम के अभाव में उल्लेखनीय फेरबदल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजारों, विशेषकर अमेरिका, में अब भी स्थायी सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में अस्थिरता बनी हुई है और प्रतिभागियों को इसी के हिसाब से रणनीति बनानी चाहिए। व्यापक बाजारों में बीएसई स्मॉलकैप 0.30 फीसदी और मिडकैप सूचकांक 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांकों की बात करें तो तेल एवं गैस में 0.78 प्रतिशत, ऊर्जा में 0.72 प्रतिशत, धातु में 0.63 प्रतिशत, आईटी में 0.57 प्रतिशत और एफएमसीजी में 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी ओर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 2.13 फीसदी, दूरसंचार में 0.91 फीसदी और पूंजीगत सामान में 0.35 फीसदी की तेजी रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 94.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 279.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर