बंबई शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 162 अंक मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 162 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स में तेजी आई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 161.85 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,325.61 अंक पर चल रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 57.70 अंक या 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,184.25 अंक पर था। 

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था की चिंता में बाजार टूटा, सेंसेक्स 181 अंक फिसला

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर 2.14 प्रतिशत के लाभ में था। पावरग्र्रिड, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी भी लाभ में चल रहे थे।  वहीं दूसरी ओर टीसीएस का शेयर 0.68 प्रतिशत के नुकसान में था। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, बजाज आटो और टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में थे। 

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना