शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 334 अंक और Nifty 24,009 के पार खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 334.16 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 76,904.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 95.45 अंक चढ़कर 24,009.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, इटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,688.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,812.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें: विदेशी पूंजी प्रवाह से Rupee में मजबूती, US Dollar के सामने 94.26 पर पहुंचा

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 373.93 अंक और एनएसई निफ्टी 141.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि