सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2025

एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 217.61 अंक की बढ़त के साथ 80,817.52 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 71.55 अंक चढ़कर 24,636.90 अंक पर पहुंच गया।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत फिसलकर 69.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,366.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

KKR के Angkrish Raghuvanshi को मैदान पर गुस्सा दिखाना पड़ा महंगा, IPL ने लगाया भारी जुर्माना

BRICS पर खेल, भारत-चीन ने मिलकर किया बड़ा ऐलान

No Exercise, फिर भी मिलेगी Flat Tummy! सुबह की बस एक कप चाय घटाएगी Belly Fat

7 AAP सांसदों के विलय को सभापति की मंजूरी, Rajya Sabha में बढ़ी BJP की ताकत, दो तिहाई बहुमत के करीब पहुँचा NDA