By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। विश्लेषकों ने बताया कि इसके अलावा, एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख ने भी घरेलू बाजारों में सकारात्मकता को बढ़ावा दिया।
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। वहीं जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,076.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।