शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 61800 के पार; निफ्टी में भी उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद चौतरफा लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 61,894.33 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद 511.54 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,817.49 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 157.40 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,495.95 अंक के स्तर पर पहुंच गया। एक समय यह 18,521.10 अंक के दिन में कारोबार के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी