By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई, और इस दौरान इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार को मजबूती मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 328.75 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 48,422.07 पर कारोबार कर रहा था। व्यापक एनएसई निफ्टी 101.15 अंक या 0.72 प्रतिशत चढ़कर 14,238.50 पर पहुंच गया।