उतार-चढ़ाव भरा रहा आज का कारोबारी दिन, सेंसेक्स 105 अंक चढ़कर 72,748 पर बंद, निफ़्टी भी लाभ में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2024

मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार की बढ़त सीमित हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 104.99 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 72,748.42 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 72,985.89 अंक के ऊपरी तक गया। यह 72,314.16 अंक के निचले स्तर पर भी आया। 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 848.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत चढ़कर 86.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। सेंसेक्स शुक्रवार को 453.85 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,643.43 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 123.30 अंक या 0.56 प्रतिशत टूटकर 22,023.35 अंक पर रहा था।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना मिर्च खाने वालों में 14% कम होता है Death Risk, जानें Chili Consumption के फायदे

हिंदुओं को किसी तरह सहन कर रहे हैं पाकिस्तान के मुसलमान, Zardari के इस बयान पर भड़के Javed Akhtar, Pakistan President को दिखाया आईना

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज