सेंसेक्स 170 अंक मजबूत, बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2019

मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 170 अंक से अधिक की तेजी के साथ 40,286.48 अंक पर बंद हुआ। अंतिम समय के कारोबार के दौरान बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में भारी लिवाली से बाजार में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई पर कारोबार के दौरान 322 अंकों के उतार-चढ़ाव के बाद तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 170.42 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,286.48 अंक पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: नरमी के साथ खुला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

गैर-खाद्य वस्तुओं तथा विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण थोक महंगाई दर कम हुई। वहीं दूसरी तरफ खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में 4.62 प्रतिशत पर पहुंच गयी जो 16 महीने का उच्च स्तर है।  इसके अलावा मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने 2019 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 5.6 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि सरकार के विभिन्न उपायों से खपत मांग में नरमी का समाधान नहीं हो पा रहा। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल में मिला-जुला रुख रहा। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक