शेयर बाजार में नौ दिन की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2019

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले नौ कारोबारी सत्रों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला मंगलवार को थम गया। फार्मा, बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में लाभ बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 228 अंक सुधर गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 74 अंक का लाभ रहा। सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई में लाभ से बाजार सुधरा। 

इसे भी पढ़ें: एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान में किया बदलाव, 499 रुपये से कम के प्लान हटाएगी

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,151.65 अंक पर ऊंचा खुलने के बाद 11,294.75 अंक के उच्चस्तर तक गया। कारोबार के दौरान यह 11,108.30 अंक के निचले स्तर तक आया। अंत में निफ्टी 73.85 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,222.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले नौ सत्रों में सेंसेक्स 1,940.73 अंक और निफ्टी करीब 600 अंक टूटा था। 

प्रमुख खबरें

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक