By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख और मारुति, इंफोसिस और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 264 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.02 अंक या 0.45 फीसदी चढ़कर 58,127.95 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 66.3 अंक या 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 17,353.35 पर आ गया। सेंसेक्स में मारुति सुजुकी इंडिया, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर लाभ में थे।