शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त! सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर हुआ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

मुंबई। आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़त देखने को मिली और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 277 अंक चढ़कर बंद हुआ। दिन के कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 39,263.85 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में 276.65 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,973.70 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 86.40 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 11,503.35 पर बंद हुआ। प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस ने कहा कि वह इस सप्ताह शेयरों की फिर से खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगी, जिसके बाद उसके शेयरों में सात प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही कंपनी 10 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरी भारतीय कंपनी बन गई। इसके अलावा टाटा स्टील, सन फार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी हुई।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें