Sensex में 285 अंकों की बढ़त, Nifty उछाल के साथ 24,356 के पार खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह से भी घरेलू बाजारों को बल मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285 अंक चढ़कर 77,944.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.25 अंक की बढ़त के साथ 24,356.10 अंक पर रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,593.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स मंगलवार को 286.98 अंक और निफ्टी 115.50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर