बाजार ने बनाई बढ़त, सेंसेक्स 353 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,129.90 पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों के लाभ में जाने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 353 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 353.1 अंक चढ़कर 54,102.36 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 104.1 अंक बढ़कर 16,129.90 अंक पर था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टेक महिंद्रा, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Twitter के शेयरधारकों की बैठक, कंपनी के अधिग्रहण को लेकर नहीं हुआ मतदान

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और तोक्यो लाभ में कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 114.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,803.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें