शानदार तेजी से बाजार की वापसी, सेंसेक्स 383 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,250 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार में तेजी आई। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा रुपये में मजबूती से भी बाजार धारणा को बल मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुला, लेकिन दोपहर के कारोबार में यह नीचे चला गया। हालांकि, अंतिम घंटे में इसने फिर रफ्तार पकड़ी। अंत में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 3.92 प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। बाजार के लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज का योगदान करीब आधा रहा। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

प्रमुख खबरें

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया