हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 411 अंक ऊपर चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 16,550 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.04 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,740.36 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.35 अंक या 0.66 प्रतिशत के लाभ से 16,559.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: बाजार की सुस्त शुरूआत, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा; निफ्टी 16,500 से नीचे

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 300.17 अंक या 0.54 प्रतिशत के नुकसान से 55,329.32 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 118.35 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 16,450.50 अंक रहा था।

प्रमुख खबरें

Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

Punjab में पूर्व विधायक Hardayal Singh Kamboj ने Congress छोड़ी, BJP में हुए शामिल

कर्नाटक में पिछड़े वर्गों का 236 करोड़ का Loan Interest माफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Congress विधायक Harish Dhami के समर्थन में उतरीं Kumari Selja, लगाया अपमान का आरोप