RIL और IT शेयरों की अगुवाई में सेंसेक्स 446 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

मुंबई। ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी तथा बैंक शेयरों में लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 446 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बावजूद अंत में 445.56 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,744.88 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.05 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ से 17,822.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 4.60 प्रतिशत चढ़ गया। भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टाइटन, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और नेस्ले इंडिया के शेयर 1.36 प्रतिशत तक टूट गए।

इसे भी पढ़ें: यह कंपनी जल्द करेगी 14,000 अस्थायी कर्माचारियों की भर्ती, यहां जानिए सबकुछ

मांग बेहतर होने तथा कोविड-19 अंकुशों में ढील से सेवा क्षेत्र की गतिविधियां बेहतर रहीं। हालांकि, अगस्त की तुलना में इनकी रफ्तार कम हुई। अगस्त में यह 18 माह के उच्चस्तर पर पहुंच गई थीं। देश का सेवा व्यापार गतिविधि सूचकांक अगस्त में 56.7 पर था जो सितंबर में घटकर 55.2 पर आ गया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत तक चढ़ गए। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में रहे। हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में अवकाश था। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 74.44 प्रति डॉलर पर आ गया। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 860.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता