शुरूआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

मुंबई। विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया। हालांकि, बाद में सेंसेक्स तेजी बरकरार नहीं रख सका और 36.75 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,968.52 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 10.45 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 17,551.55 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल भी नुकसान दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया